स्वदिष्ट और टेस्टी नाश्ता जो आप मात्र 5 मिनट के अंदर बना सकते है

Amow
0

अगर आप किसी जरुरी काम से बाहर जा रहे है और आपके पास बहुत कम समय है | 

तो आपको  चिंता करने की आवश्यता नहीं है आज हम आपको ऐसे रेसिपी के बारे में बताने वाले  है| 
जो स्वादिष्ट और चटपटे भी हो  और मात्र 5  मिनट के अंदर  बनकर तैयार भी हो जाए | 
और आपके हेल्थ के लिए भी लाभदायक हो 

1 . चने का नाश्ता
                      

    
एक कप चने को रात  के समय कुछ पानी में भिगो दे | और सुबह के समय आप  इससे हेल्दी और टेस्टी नाश्ता बना सकते है | इसमें कटी हुई प्याज, हरी मिर्च ,धनिया, टमाटर, गाजर और कुछ चटपटे मसाले स्वाद अनुसार नमक आदि को  मिक्स करे | इसको बनाने में  बहुत ही कम समय लगते है  | और यह खाने में स्वादिष्ट और हेल्दी भी रहता है  |   
2 . अंडा भुर्जी 
                   
कुछ कच्चे अंडे ले और इसमें वरिक कटे प्याज, धनिया, गाजर, शिमला मिर्च, अदरक, कुछ मसाले और अपने अनुसार नमक को मिक्स करे |  एक पेन में  तेल को डाले अपने अनुसार साइज  से बना ले  यह  खाने में स्वदिष्ट और प्रोटीन युक्त रहता है|  जो सुबह के नाश्ते के लिए अत्यधिक फायदेमंद होता  है | 

3 .  बेसन का चीला 
                           

आप सुबह के नाश्ते में स्वादिष्ट बेसन का चीला बनाकर तैयार कर सकते है वो भी बहुत कम समय में | इसमें कुछ बेसन ले और घर पर उपलब्ध कुछ सब्जियो के द्वारा इसे बनाये | 
सभी चीजों को एक बर्तन में मिक्स कर ले और एक पेन  में तेल डाले अपने अनुसार किसी भी आकार का  चीला तैयार करे   इसको बनाने में कम समय और कम चीजो से स्वादिष्ट और टेस्टी चीला बना सकते है| 

4 . फ्राई राइस 
                     
अगर आपके घर पर पके और बचे चावल है तो आप उसे बिना वेस्ट किए कुछ सब्जियो के मदत से अच्छा और बेस्ट फ्राई चावल बना सकते है |  इसमें सभी चीजों को एक बर्तन में भून ले और पके चावल  को डाले और दो से चार बार चलाये | जब तक यह अच्छे से पक न जाये कुछ  समय केबाद इसे ओपन करे और आपका स्वादिष्ट फ्राई चावल तैयार हो जायेगा | 
5 . दलिया 
     
                          
इसे बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक कटोरी दलिया को घी में भून लेना है और कुछ समय के बाद इसमें पानी और चीनी को डालना है  | जब अच्छे से पक जाए तो उबला  हुआ दूध और कुछ ड्राई फ्रूट को मिला कर बेस्ट दलिया तैयार कर सकते है |        

                                      

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)