5 सबसे फेमस इंडिया फ़ूड जो इंडिया के अंदर ही नहीं पूरे विश्व में पॉपुलर है | और लोग इसे खाना वेहद पसंद करते है यहाँ तक की विश्व के अनेक देशो में भी इंडियन रेस्टोरेंट प्रसिद्ध है | और अगर हम भारत की बात करे तो पूर्व काल से ही भारत एक मशालों का देश रहा है | और आज भी है मशालों का निर्यात विश्व के अनेक देशो में भी किया जाता है मशालों से हमें अनेक प्रकार की व्यंजनों को स्वादिष्ट और चटपटे बनाने में आसनी मिलती है |
1. पालक पनीर
सबसे फेमस और स्वादिष्ट पालक पनीर
यह सबसे स्वादिष्ट और टेस्टी पालक पनीर की रेसिपी है और इसे बनाना सबसे आसान और सरल तरीका है | सबसे पहले आप हरि और ताजे पालक को पानी में धोकर उबाल ले इसके बाद ठण्डे पानी से धो कर इसमें हरि मिर्च, धनिया, मिलाकर पीस ले | गैस को ऑन करके एक कड़ाही में तेल डाले उसमे जीरा, तेज पत्ता, कटी अदरक लहसुन की कलि, प्याज, टमाटर, को डालकर भून ले कुछ समय बाद इसमें पालक के पेस्ट को मिलाकर अच्छे से चलाये और पनीर को आप अपने हिसाब से भूनकर या फिर वैसे डाल सकते है इन सभी चीजों को अच्छे से चलाये पक जाने के बाद उसमे तड़के के लिए लहसुन की कलि,घी,लाल मिर्च का तड़का बनाकर ऊपर से डाले इसके बाद यह बनकर तैयार हो जायेगा |
2. डोसा
डोसा बनाने का सबसे आसान तरीका जिसे आप बहुत कम चीजों और कम समय में बना सकते है|
डोसा साउथ इंडिया का सबसे फेमस और टेस्टी डिश है और यह सबसे पहले कर्नाटक के उडुपी में बनाया गया था | भारत के लोग इसे खाना अत्यधिक पसंद करते है आज कल पुरे विश्व में फेमस है | सबसे पहले आपको चावल, चने का दाल, उड़द का दाल, और कुछ मात्रा में मेथी को 7 -8 घंटे या फिर पूरे रात के लिए भिगो कर रख दे | और सुबह इन सभी को पीसकर एक बैटर तैयार करके इसमें थोड़ा चीनी और नमक डालकर 6 -7 घंटे खमीर होने के लिए रख दे | अगर बैटर गाढ़ा हो तो उसमे थोड़ा पानी डाल सकते है और तवे पर तेल लगाए जब यह गर्म हो जाए तो इस पर पानी का छिड़काव करे | और उस पर बैटर डालकर गोल आकर से फैलाए | उसके किनारे के साइड में चारो ओर से तेल डाले और कुछ समय बाद जब एक साइड के तरफ ब्राउन हो जायेगा | तो उस पर आलू का मशाला रख कर रोल कर दे और उसके बाद यह बनकर तैयार हो जायेगा |
3. समोसा
आप अपने घर पर चटपटे और स्वादिष्ट समोसे बनाये एकदम दुकान की तरह |
समोसा बनाने के लिए सबसे पहले आप आलू को धोकर उबाले और जब तक आलू उबल रहा है तब तक आप समोसे का आटा तैयार कर ले | एक कटोरी मैदा ले और उसमे नमक, जवाइन, तेल, घी को मिलाकर अच्छे से मिक्स करे| फिर उसमे थोड़ा - थोड़ा पानी डालकर अच्छे से गूथ कर तैयार कर ले और कुछ मिंटो के लिए साइड में रख दे | फिर उबले हुए आलू के छिलके निकाले और एक कड़ाही में तेल डालकर उसमे जीरा, सरसो, सुखी धनिया, कढ़ी पत्ता, मटर, चटपटे मशाले, नमक,और आलू को डाल कर मिक्स करके कुछ समय तक धीमी आंच पर पकने दे | फिर आटे को बेलकर उसमे आलू का चोखा भरे और फिर तेल में छाने यह एक स्वादिष्ट और चटपटे समोसे तैयार हो जायेंगे |
4. दाल मखनी
यह एक टेस्टी और पंजाबी फ़ूड है जिसे पुरे इंडिया के लोग खाना बेहद पसंद करते है |
आज हम बनाने वाले है एकदम रेस्टोरेंट या ढावे की तरह दाल मखनी जिसे आप अपने घर पर बना सकते है सबसे टेस्टी और लाजवाब | तो सबसे पहले आपको साबुत काली उड़द, चने का दाल,और राजमा को 8 - 9 घंटे या पुरे रात के लिए भिगो लेना है | उसके बाद सुबह अच्छे से धोकर कुकर में रख कर उसमे हल्दी, नमक, मिर्च पाउडर ,को डालकर दो - चार सिटी देकर उबाल ले | उसके बाद दाल का तड़का बनाने के लिए घी, प्याज, कसूरी मैथी, अदरक हरि मिर्च, टमाटर, नमक, को अच्छे से मिक्स करे फिर उसमे दल कुछ मशाले और गर्म पानी डालकर कुछ देर तक पकाये | और तड़के के लिए मक्खन, मिर्च पाउडर, का प्रयोग करे | लास्ट में क्रीम डालकर आप इसे सर्व कर सकते है |
5. छोले भठूरे
आज हम घर पर ही बनाने वाले है छोले भठूरे एकदम रेस्टोरेंट की तरह |
छोले भठूरे का नाम सुनकर हर किसी का मन करता होगा खाने के लिए तो चलो बनाना शुरू करते है एकदम दुकान की तरह छोले भठूरे सबसे पहले आटा लगते है | इसको बनने के लिए मैदा, थोड़ा सूजी, हल्का नमक, दही, घी को डालकर मिक्स कर ले फिर थोड़ा पानी डालकर बढ़िया आटा तैयार का ले और बेलकर इसे तेल में छान लेना है | अब छोले बनाने के लिए सफेद चने को भिगोकर 6 -7 घंटे के लिए रख ले फिर एक कुकर में रख कर हल्दी, नमक, को डालकर सिटी लगाए कड़ाही में तेल डाले जीरा , प्याज, हरि मिर्च, टमाटर, धनिया पाउडर, नमक, मशाला, हल्दी, लाल मिर्च, उबले चने डालकर अच्छे से पकाए और यह बनकर तैयार हो जायेगा आप यह टेस्टी छोले भठूरे सर्व कर सकते है |





